मिन्हाजुद्दीन की रचनाएं एनसीईआरटी की पुस्तक ‘काव्य मंजरी’ में प्रकाशित
नई दिल्ली में एनसीईआरटी के सीआईईटी द्वारा हिन्दी माह-2026 के तहत डिजिटल शिक्षा में हिन्दी एवं साहित्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस सम्मेलन में मिन्हाजुद्दीन ने भाग लिया, जिनकी रचनाएँ ‘काव्य मंजरी’ में शामिल की गईं। एनसीईआरटी के निदेशक ने ज्ञान खोजने पर जोर दिया।

नई दिल्ली राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) द्वारा हिन्दी माह-2026 के अन्तर्गत डिजिटल शिक्षा में राजभाषा हिन्दी एवं साहित्य विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के तहत 25 एवं 26 सितम्बर को शिक्षक कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मिन्हाजुद्दीन को भी आमन्त्रित किया गया था। मिन्हाजुद्दीन जूनियर हाई स्कूल गड़ीना में सहायक शिक्षक हैं। मिन्हाजुद्दीन ने बताया दी कि एनसीईआरटी ने उनकी शैक्षिक रचनाओं ‘फसल चक्र’ और ‘हिन्दी सबको जोड़ती है’ को अपनी पुस्तक ‘काव्य मंजरी’ में स्थान दिया है। एनसीईआरटी के निदेशक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने सृजन और पठन दोनों को रेखांकित करते हुए कहा कि व्यथा में खोना नहीं बल्कि व्यथा में ज्ञान खोजना चाहिए।
इनके अतिरिक्त प्रोफेसर जगदीश राम बाहरी, संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेन्द्र प्रसाद बेहेरा, प्रोफेसर राजेन्द्र पाल गौतम, प्रोफेसर फारुक अंसारी, मुख्य अतिथि भाषाविद जगदीश रामपुरी, आकाशवाणी एंकर अलका सिन्हा, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो संयुक्त निदेशक डाक्टर नरेश कुमार वक्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।


