मेडिकल स्टोर पर भी दी जाएगी डायरिया के बारे में जानकारी
गोण्डा में एक होटल में दवा व्यवसाइयों और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य डायरिया से संबंधित जानकारी देना और बचाव के उपाय बताना था। पीएसआई इंडिया के पंकज पाठक ने कार्यक्रम के लक्ष्यों के बारे में बताया, जिसमें बच्चों की डायरिया मृत्यु दर को शून्य करना शामिल है।

गोण्डा, संवाददाता। शहर के एक होटल में सोमवार को दवा व्यवसाइयों और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई । इस दौरान डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर पर आने वालों को डायरिया के बारे में जानकारी देना, उससे बचाव व रोकथाम के उपायों की जानकारी देना और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देना था। कार्यशाला में पीएसआई इंडिया के मैनेजर प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन पंकज पाठक ने डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

