एलएलएम पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शुरू

हिन्दुस्तान, सीवान
share

सिसवन के बावनडीह गांव में राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स की पांच दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत सोमवार को हुई। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को एआई के सिद्धांतों और उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगा। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है।

 एलएलएम पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शुरू

सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के बावनडीह गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत सोमवार को हुई। कार्यशाला 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.। कार्यशाला का आयोजन इनफोचोर्ड टेक्नोलॉजी हैदराबाद द्वारा किया गया। इसमें विद्यार्थियों को एआई एवं एलएलएम के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय हैण्ड्स आन एवं प्रोजेक्ट अधारित काम का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों में एआई एवं एलएलएम से जुड़े रोजगारपरक एवं भविष्य उपयोगी कौशल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी क्षेत्र में तेजी से बदलव हो रहे हैं। विद्यार्थियों को इन आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना समय की आवश्यकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएलएलएम पर पांच दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शुरू