आधा दर्जन श्रमिकों को जारी किया नोटिस
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
प्रबन्धन के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला के बाद सुलझा मामला दूसरी पाली में काम पर लौटे नाराज श्रमिक 22एएनपी03 शक्तिनगर थाने

शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया परियोजना खदान में ओवर बर्डन हटाने में लगी निजी कंपनी के मजदूरों ने एचआर अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा कार्य ठप कर थाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार प्रथम पाली से काम बंद कर हड़ताल से मामला बढ़ता देख कंपनी प्रबंधन ने आक्रोशित मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर कार्य पर जाने को तैयार नही हुए। आरोप था कि प्रबन्धन की शह पर मजदूरों संग मारपीट व अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इसके बाद कंपनी प्रबन्धन व प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इधर 6 श्रमिकों को भी काम बंद कर हंगामा करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। प्रबंधन के आश्वासन पर सभी मजदूर शनिवार दूसरे पाली से काम शुरू कर दिया।


