नगर निगम के श्रमिकों को बढ़ी मजदूरी दिलाने की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगरानगर निगम में सफाई श्रमिकों ने बढ़ी हुई मजदूरी की मांग करते हुए अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। श्रम विभाग के आदेश के अनुसार अकुशल श्रमिकों को 15500 रुपये, अर्द्धकुशल को 18050 रुपये और कुशल श्रमिकों को 19096 रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिए था। अपर नगर आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नगर निगम में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई श्रमिकों, चौकीदारों, ड्राइवरों, क्लीनरों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों समेत सभी श्रेणी के सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में बढ़ी हुई मजदूरी दिलाने के लिए कर्मियों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शासनादेश के अनुसार अकुशल श्रमिक ( सफाई श्रमिकों) को 15500 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिक को 18050 रुपये और कुशल श्रमिकों को 19096 रुपये मासिक वेतन एक अप्रैल से दिया जाना था, लेकिन अभी तक उन्हें बढ़ा वेतन नहीं मिल रहा है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने शीघ्र ही वेतन बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ज्ञापन देने वालों में विनोद इलाहाबादी, सुन्दर बाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, मोहन गुलजार, सम्राट चौधरी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


