दिव्यांग हो चुके श्रमिक को 9.51 लाख का हर्जाना देने का आदेश

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के एक श्रमिक ओंकार को पांच साल बाद न्याय मिला। 2021 में एक हादसे में उसका दायां हाथ कट गया था। अपर श्रमायुक्त ने उसे नौ लाख 51 हजार 665 रुपये की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया। इसके साथ ही, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की तारीख से 12% ब्याज भी दिया जाएगा।

दिव्यांग हो चुके श्रमिक को 9.51 लाख का हर्जाना देने का आदेश

कानपुर। तेल और आटा पिसाई कारखाने में एक हाथ गंवा चुके श्रमिक को पांच साल बाद न्याय मिला। अपर श्रमायुक्त ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए दिव्यांग हो चुके श्रमिक को नौ लाख 51 हजार 665 क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश जारी किया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख से 12 प्रतिशत साधारण ब्याज भी देय होगा। सचेंडी के भिसार गांव निवासी ओंकार 16 जनवरी 2021 को कारखाने में काम करते समय हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें ओंकार का दायां हाथ कंधे तक मशीन की चपेट में आ गया था। कोर्ट के समक्ष वकील सुखदेव मिश्र ने बताया कि मरणासन्न हालत में कारखाना मालिक ने ओंकार को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

10 हजार रुपये इलाज के लिए जमा कर निकल गए। इसके बाद ओंकार को हैलट अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। बेटे का हाथ बचाने के लिए परिजनों ने दो लाख रुपये से अधिक खर्च किया, लेकिन ओंकार की जान की सुरक्षा के लिए हाथ को काटना पड़ा था।ओंकार के पिता ने बेटे का हाथ कट जाने पर थाना सचेंडी में 17 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसका संज्ञान अपर श्रमायुक्त ने लेते हुए जांच कराई थी। प्रतिकार अधिनियम 1923 के तहत नोटिस भेज कर क्षतिपूर्ति जमा करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके कारखाना मालिक ने क्षतिपूर्ति जमा नहीं किया। लिहाजा, ओंकार के वकील ने अपर श्रमायुक्त के समक्ष वाद दायर किया। अपर श्रमायुक्त ने 30 दिन में नौ लाख 51 हजार 665 रुपये दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से 12 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ अपर श्रमायुक्त कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है।

Ajeet Pratap Singh

लेखक के बारे में

Ajeet Pratap Singh

शॉर्ट बायो: अजीत प्रताप सिंह पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्य कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अजीत प्रताप सिंह भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक समय से काम करने का अनुभव है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और झारखंड में देश के प्रतिष्ठित अखबारों में काम किए हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट क्रिएटर हैं। 2022 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अजीत ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में जनमोर्चा, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, दैनिक भास्कर व दैनिक जागरण जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित करने के साथ टीम का नेतृत्व भी किया। अजीत ने 2007 में राष्ट्रीय सहारा में देहरादून में काम शुरू किया। उनकी खबरों की समझ और लेखन शैली को सराहते हुए उन्हें सिटी रिपोर्टिंग की बीटों पर स्टेट लेवल तक काम करने का मौका दिया गया। वर्ष 2011 से नवंबर 2014 तक उन्होंने राष्ट्रीय सहारा वाराणसी में काम किया। 2014 में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में टीम लीडर के तौर पर डिजिटल का भी अनुभव उन्हें मिला था। अजीत ने आई नेक्स्ट बरेली में तीन माह कार्यकारी संपादकीय प्रभारी के तौर पर भी काम किया था। इस दौरान अखबार के बरेली एडिशन को नूर-ए-आई नेक्स्ट अवॉर्ड भी मिला था। अजीत ने 2018-19 तक दैनिक भास्कर में रिजनल हेड के तौर पर 10 जिलों की टीम को लीड किया। 2019 से 2022 तक दैनिक जागरण में खबरों के साथ डिजिटल के लिए भी काम किया। धनबाद में सिटी हेड की जिम्मेदारी भी अजीत ने बखूबी निभाई थी। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए कार्य कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा इन फोटो जर्नलिज्म एंड विजुअल कम्युनिकशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुभव का लाभ अजीत पत्रकारिता में भी उठा रहे हैं। इसी वजह से अजीत गंगा, श्रम और जल निगम की बीट पर एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च ड्रिवेन स्टोरीज लिख रहे हैं।


डाटा बेस्ड और सॉफ्ट खबरों के साथ डिफरेंशिएटर पर जोर

अजीत की रुचि डाटा बेस्ड खबरों में है। डाटा पर आधारित रोचक खबरें लिखते हैं। बीट पर सॉफ्ट स्टोरी पर भी काम करते रहते हैं। रूटीन खबरों में डिफरेंशिएटर क्रिएट करना अजीत की हावी है।


विशेषज्ञता
ट्रांसपोर्ट (रेल, सड़क, हवाई जहाज और जल परिवहन),
यातायात व्यवस्था,
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासनिक खबरें
तथ्यपरक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी पर फोकस
पत्रकारिता की नींव: तथ्यपरकता और विश्वसनीयता

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिव्यांग हो चुके श्रमिक को 9.51 लाख का हर्जाना देने का आदेश