करंट से मजदूर की मौत मामले में मकान मालिक पर केस दर्ज
नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सोरखा गांव में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोरखा गांव में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि मकान में बिजली के तार लापरवाही से लगाए गए थे, जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के सतिरया गांव निवासी सोबरन पिछले कई दिनों से सोरखा गांव में खेमचंद के मकान में राजमिस्त्री विजय के साथ बेलदारी का काम कर रहा था। 15 अगस्त की शाम करीब चार बजे मकान में काम के दौरान सोबरन को बिजली का करंट लग गया। उसे छुड़ाने के लिए राजमिस्त्री विजय कुमार पहुंचा तो उसे भी करंट लग गया।
दोनों को वहां मौजूद लोगों ने सेक्टर-39 जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोबरन को मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार की हालत गंभीर बताई गई। मृतक के चचेरे भाई शिवराज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मकान मालिक खेमचंद ने बिजली के तार पुराने और जर्जर होने के बावजूद उन्हें लापरवाही से लगाया हुआ था। इसी वजह से सोबरन और विजय करंट की चपेट में आए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 21 साल थी और वह शादीशुदा था।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

