मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर शाफ्ट में गिरने से सफाईकर्मी की मौत
नई दिल्ली के मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर सफाई के दौरान 54 वर्षीय कर्मचारी रमेश की शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। पुलिस आरोपी घटनाओं की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। रमेश एक निजी हाउसकीपिंग एजेंसी के लिए काम कर रहे थे।

- पुलिस पता लगा रही कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं नई दिल्ली। मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर सफाई के दौरान 54 वर्षीय कर्मचारी की शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने मृतक रमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस लगाने की कोशिश कर रही है कि शाफ्ट में सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि रमेश एक निजी हाउसकीपिंग एजेंसी के कर्मचारी थे और उनकी ड्यूटी मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर लगी हुई थी।
शुक्रवार को वह स्टेशन पर नियमित सफाई का काम कर रहे थे। सुबह करीब 11:47 बजे वह अकेले सिग्नल एंड टेलीकॉम (एस एंड टी) शाफ्ट में सफाई के लिए गए थे। करीब एक मिनट के भीतर ही शाफ्ट की जिप्सम बोर्ड फ्लोरिंग टूट गई, जिससे वह नीचे गिर गए। लोगों ने उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Rajan Sharmaशॉर्ट बायो : राजन शर्मा पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में अपराध टीम में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
राजन शर्मा को पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।
करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
राजन शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई जी न्यूज और जन संदेश दिल्ली के बाद प्रिंट पत्रकारिता में आए। उन्होंने प्रमुख हिंदी अखबार हरि भूमि, विराट वैभव, नवोदय टाइम्स, दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।उन्हें अपराध और स्वास्थ्य से जुड़ी कवरेज के लिए जाना जाता है। मौजूदा समय में वह अपराध टीम का प्रमुख हिस्सा हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
विशेषज्ञता
अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों में विशेषज्ञता है।


