मारपीट के बाद इलाज के दौरान मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान, अररिया
अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी पंचायत के गोपालपुर गांव में चार सितंबर को आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में 28 वर्षीय श्याम ऋषिदेव की मौत हो गई। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई, और परिवार ने मामले की शिकायत की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अररिया। निज संवाददाता। जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहारी पंचायत के गोपालपुर गांव में बीते चार सितंबर को आपसी विवाद में हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक परिहारी पंचायत के वार्ड 12 निवासी 28 वर्षीय श्याम ऋषिदेव था। बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि चार सितंबर को मारपीट के बाद वह अपने घर से इलाज करवाने अपने ससुराल बौसीं थाना क्षेत्र अंतर्गत छतियोना आया था। इस दौरान इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।


