महिला शिक्षक संघ की कमान अलका यादव को

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला समिति ने कृष्णानगर में अलका यादव को जिलाध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया। शिक्षिकाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। अलका यादव ने महिलाओं के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

महिला शिक्षक संघ की कमान अलका यादव को

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला समिति की ओर से शुक्रवार को कृष्णानगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका यादव समेत अन्य पदाधिकारियों का साथी शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षिकाओं के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही। समारोह में जिला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका यादव का अभिनंदन कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की नियमावली, उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जिले की महिला कार्मिकों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अलका यादव राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हैं और वर्तमान में निपुण भारत मिशन के तहत एसआरजी औरैया के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला गौतम, जिला महामंत्री डॉ. अनुजा सेंगर, जिला उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, मीडिया प्रभारी नीलम वर्मा, महामंत्री ज्योति कुशवाह, जिला संयुक्त मंत्री सुचिता राठौर, जिला मंत्री दीप्ति विकास त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री प्रीति त्रिपाठी, डॉ. सोनी शाक्य, सुषमा पोरवाल, वंदना यादव, पंचशिला, प्रतिभा सिंह और अंजना राय आदि मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला शिक्षक संघ की कमान अलका यादव को