किशनगंज: महिलाओं को मिले मुफ्त गर्भपात सेवाएं, तभी सुरक्षित होगा मातृ स्वास्थ्य

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय

किशनगंज: महिलाओं को मिले मुफ्त गर्भपात सेवाएं, तभी सुरक्षित होगा मातृ स्वास्थ्य

किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि गरिमा, अधिकार और जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा है। इसके बावजूद भारत के अनेक हिस्सों में आज भी अनचाहे गर्भ, गर्भ समापन और उससे जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामाजिक झिझक, गोपनीयता का भय और पूर्वाग्रह बने हुए हैं। परिणामस्वरूप कई महिलाएं समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक नहीं पहुंच पातीं और असुरक्षित तरीकों का सहारा लेने को मजबूर हो जाती हैं। सिविल सर्जन डॉ राज कुमार ने बताया की यदि महिलाओं को पूरी गोपनीयता, सम्मान और बिना किसी भेदभाव के सुरक्षित गर्भपात तथा गर्भ समापन के बाद आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जाए तो न केवल मातृ स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि असुरक्षित गर्भपात से होने वाली गंभीर जटिलताओं और रोकी जा सकने वाली मौतों में भी कमी लाई जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।