जिउतिया व्रत आज, संतान की दीर्घायु के लिए 24 घंटे निर्जला रहेंगी माताएं
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम/बिक्रमगंज में महिलाएं जिउतिया व्रत रखकर संतान की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं। इस अवसर पर महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। बाजारों में जिउतिया गुथवाने और पूजन सामग्री खरीदने के लिए भीड़ जुटी रही।

सासाराम/बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। संतान की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाएं शनिवार को जिउतिया व्रत रखेंगी। अश्विन कृष्ण अष्टमी के अवसर पर होने वाले इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला उपवास करेंगी। व्रत को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। जिउतिया गुथवाने के साथ फल, पूजन सामग्री, मिठाई, श्रृंगार सामग्री और आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
ये भी पढ़ें:जिउतिया पर्व आज, संतान की लंबी उम्र की कामना


