रेड रन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

मधेपुरा के वीमेंस कॉलेज में रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने एचआईवी और एड्स का नियंत्रण करने के महत्व पर चर्चा की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को जागरूक करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। छात्राओं ने दौड़ में बेहतर प्रदर्शन किया।

रेड रन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मधेपुरा । वीमेंस कॉलेज में रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर कॉलेज के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण आयोजन है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा एड्स एवं एचआईवी जैसी भयानक बीमारी से बचने और नियंत्रण करने के लिए इस कार्यक्रम का खास महत्व है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक के साथ साथ ही युवाओं के माध्यम से समाज को भी जागरूक करना है। रेड रन में छात्रा अंजली कुमारी, प्रीति कुमारी, आरती कुमारी, पुष्पा कुमारी, सिमरन कुमारी, निभा कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, अंजली कुमारी ने तीन राउंड की दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान बनाया।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. माधव कुमार, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. काजल, डॉ. कृष्ण, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. राजीव कुमार, डॉ नीलू कुमारी, अकिता कुमारी, प्रो. प्रियंका कुमारी, विभीषण कुमार, विभा कुमारी, बादल कुमारी आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें