लोन के नाम पर ठगी गई महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
सचित्र-14श्रावण मास में बदला ट्रैफिक रूट, 29 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन मिर्जापुर, संवाददाता। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और याताय

मिर्जापुर। कलक्ट्रेट पर शुक्रवार को समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैंग की ओर से महिलाओं को ठगी करने के मामले में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है। पांच हजार नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग सात लाख रुपए की ठगी की गई है। कंपनी फर्जीवाड़ा करके कार्यालय बंद कर गायब हो गई। इस दौरान सरोज गोस्वामी, मीरा देवी, दिव्या गिरी, सीमा देवी, निर्मला, निशा गिरी, तारामती, प्रमिला, अमीना, विद्या, उर्मिला, ममता, मदीना, संगीता, पूजा, निशा, आदि महिलाएं रहीं।


