निर्जला उपवास रख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
चांडिल में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखा। पति की लंबी उम्र और परिवार की भलाई की कामना करते हुए, महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना की तथा पुजारी से उनकी कथा सुनी।

चांडिल। हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखा। पति की लंबी उम्र, सौभाग्य, सुख- समृद्धि, स्वास्थ्य, सुखी दाम्पत्य जीवन और घर परिवार की मंगल कामना की। सुहागिनों ने भगवान शिव-पार्वती की पूरे विधि विधान एवं पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पुजारी से शिव-पार्वती की कथा सुनी।


