ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 12 सितम्बर से, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 12 सितम्बर से, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में होने वाली पहली महिला सैन्य पुलिस भर्ती के लिए सेना ने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर प्रवेश पत्र निकाला जा सकता है। इसके...

महिला सैन्य पुलिस भर्ती  रैली 12 सितम्बर से, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी
लखनऊ। हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Aug 2019 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में होने वाली पहली महिला सैन्य पुलिस भर्ती के लिए सेना ने वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर प्रवेश पत्र निकाला जा सकता है। इसके अलावा व्यक्तिगत लॉगइन पर जाकर भी प्रवेश पत्र निकाला जा सकता है। सेना ने प्रवेश पत्र को अच्छे कागज व लेजर प्रिन्टर से प्रिंट कराने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी बिना प्रवेश पत्र रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे।

 यह भर्ती 12 सितम्बर से शुरु होगी। सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल से 30 जून तक पंजीकृृत महिला अभ्यर्थियों में से 4458 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। यह सभी चयनित महिला अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत लाॅग इन से पद पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्रिन्ट कर सकते हैं। प्रवेश पत्र अच्छे कागज और लेजर प्रिन्टर से स्पशष्ट रूप से प्रिन्ट होना चाहिए। इस भर्ती रैली में केवल प्रवेश पत्र धारक अभ्यर्थी ही भाग ले सकेगें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें