ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहिला पत्रकार इतनी मासूम नहीं होतीं कि उनका कोई भी इस्तेमाल कर ले: बीजेपी नेता

महिला पत्रकार इतनी मासूम नहीं होतीं कि उनका कोई भी इस्तेमाल कर ले: बीजेपी नेता

मी टू कैंपेन के बीच बीजेपी की मध्य प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष लता केतकर ने महिला पत्रकारों पर दिए अपने एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। लता केतकर ने कहा है कि महिला पत्रकार इतनी मासूम होतीं कि कोई...

महिला पत्रकार इतनी मासूम नहीं होतीं कि उनका कोई भी इस्तेमाल कर ले: बीजेपी नेता
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 13 Oct 2018 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मी टू कैंपेन के बीच बीजेपी की मध्य प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष लता केतकर ने महिला पत्रकारों पर दिए अपने एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। लता केतकर ने कहा है कि महिला पत्रकार इतनी मासूम होतीं कि कोई भी उनका गलत इस्तेमाल कर ले। उनका यह बयान विदेश राज्य मंत्री और बीजेपी नेता एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर आया है। 

गौरतलब है कि इन दिनों #MeToo कैंपेन के तहत महिलाएं वर्कप्लेस पर अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा का रही हैं। सात महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विदेश की यात्रा पर गए एमजे अकबर ने अभी तक आरोपों पर कोई सफाई नहीं पेश की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लता केतकर ने कहा, 'पत्रकार बहनों को मैं इनोसेंट महिला नहीं कहती जिसका कोई भी गलत इस्तेमाल कर लें।'

#MeToo मामलों के लिए सेवानिवृत्त जजों की चार सदस्यीय समिति गठित होगी

'मी टू' मामले में अकबर के बचाव में उतरी उमा भारत
एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अकबर का बचाव किया है। उमा ने यह मामला अकबर और महिलाओं के बीच का बताया है। सागर में विजयराजे सिंधिया 'राजमाता' की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची उमा भारत ने एक सवाल पर कहा, “वे इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती। अकबर से जुड़ा मामला तब का है जब वे केंद्र सरकार में मंत्री नहीं थे। यह मामला पूरी तरह महिला और अकबर के बीच है। लिहाजा वे इस पर कुछ नहीं कह सकती।” 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें