महिला की समस्याओं हो रहा समाधान
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जा रहा है। शिकायतों को प्राथमिकता दी जाती है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य समयबद्ध तरीके से महिलाओं की फरियादों का निराकरण करना है।

सीतामढ़ी। जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उनके निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से अवलोकन करते हुए त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करना है।
ये भी पढ़ें:एसपी ने महराजगंज तराई थाने का किया निरीक्षण


