महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन के पर योजनाओं की दी गई जानकारी
बड़हरिया के बालपुर पंचायत में महिला खाद्य सुरक्षा समूह के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों को कई योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, बीज वितरण और कृषि ऐप के बारे में जानकारी दी गई। 53 किसानों को बिहार कृषि ऐप से जोड़ा गया और 10 किसानों का ई-केवाईसी किया गया।

महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन के पर योजनाओं की दी गई जानकारी 53 किसानों को कृषि एप से जोड़ा गया बड़हरिया। प्रखंड के बालपुर पंचायत के तीनभेडिया खुर्द गांव में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, रमेश कुमार गिरी किसान सलाहकार की उपस्थिति में समूह गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषक हित समूह महिला और खाद्य सुरक्षा समूह गठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ में किसान क्रेडिट कार्ड, बिहार कृषि ऐप, बीज वितरण, किसान पाठशाला, कृषक प्रशिक्षण, व परिभ्रमण, कस्टम हायरिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, ईकेवाईसी सहित अन्य योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। जमीन के रशीद को लेकर किसान ने कहा कि बहुत कम किसानों के नाम से जमीन है।
इसलिए जिनके नाम से जमीन का रशीद नहीं है उन पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। बैठक में 53 किसान को बिहार कृषि ऐप से जोड़ा गया तथा 3 किसान का केसीसी का आवेदन लिया गया और साथ में 10 किसान का ई केवाईसी भी किया गया।


