पशु सखी बनने के लिए आवेदन शुरू

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में पशुपालन विभाग ने महिलाओं के लिए पशु मैत्री प्रशिक्षण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 20 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। यह पहल महिलाओं को पशु सेवा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को पशुपालन से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

पशु सखी बनने के लिए आवेदन शुरू

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन विभाग ने पशु मैत्री (पशु सखी) प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया दिया गया है। अब इसके लिए 20 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते है।

महिलाओं को प्रशिक्षण का महत्व

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी पांडेय ने बताया कि पहली बार महिलाओं को भी इस प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें पशु सेवा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की पहल की गई है। जनपद में वर्तमान में 102 पुरुष पशु मैत्री कार्यरत हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। अब महिलाओं को भी इस योजना में वरीयता देते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। चयनित अभ्यर्थियों को कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण समेत अन्य पशु सेवाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

प्रशिक्षण के बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में उन्हें कार्य करने का मौका मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि जिन योजनाओं में सरकार की ओर से मानदेय निर्धारित होगा, उनमें पशुपालकों को निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। अन्य सेवाओं के लिए पशुपालक निर्धारित मेहनताना देंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जीव विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी है। महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं, हालांकि महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए विकास भवन स्थित पशु विभाग के कार्यालय में आकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

सामान्य प्रश्न

महिलाओं को प्रशिक्षण में क्या-क्या शामिल होगा?
चयनित अभ्यर्थियों को कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण समेत अन्य पशु सेवाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।