आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी
हिन्दुस्तान, रुडकी
भगवानपुर। किशनपुर जमालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में
आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी
भगवानपुर। किशनपुर जमालपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और बाल पलाश योजना की जानकारी दी गई। महिलाओं को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान तेजस्विनी समूह से जुड़ी महिलाओं को गुड़-चना बांटा गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा रानी, मुस्तफा, पूर्व प्रधानाचार्य राजेश कुमार, सतीश सैनी, सुपरवाइजर अमिता रानी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Champawat News: आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ

