ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहिला दिवस 2018: इस साल यह है महिला दिवस की थीम

महिला दिवस 2018: इस साल यह है महिला दिवस की थीम

महिला दिवस यानी महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन। इस साल यह 8 मार्च गुरुवार को मनाया जा रहा है। हर साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन के एक थीम निश्चित की...

महिला दिवस 2018: इस साल यह है महिला दिवस की थीम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 08 Mar 2018 11:54 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला दिवस यानी महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन। इस साल यह 8 मार्च गुरुवार को मनाया जा रहा है। हर साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन के एक थीम निश्चित की जाती है। इस साल इसका थीम #PressForProgress है। 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो महिलाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इस थीम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर #PressforProgress ट्रेंड करने लगा है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए प्रोत्‍साहित करना है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें