अंकिता भंडारी को न्याय को कांग्रेस ने ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, देहरादून
महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ढोलक और चिमटा बजाकर इंसाफ की आवाज उठाई। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में उनका मार्च मुख्यमंत्री आवास की ओर था, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में रोक लिया।
अंकिता भंडारी को न्याय को कांग्रेस ने ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन
देहरादून। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ढोलक, चिमटा बजाकर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व् में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में रोक लिया। यहां पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग के पास विरोध प्रदर्शन किया गया।


