महिलाओं ने तालाब किनारे नाग देवता का पूजन किया
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
नाग पंचमी के अवसर पर कोइरीपुर कस्बा सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं ने श्रद्धा से नाग देवता की पूजा की। तालाबों के किनारे जुटी महिलाओं ने चना, मटर, फूल और दूध जैसी पूजन सामग्री अर्पित की। उन्होंने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

चांदा। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के कोइरीपुर कस्बा सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं पूजा सामग्री लेकर तालाबों के किनारे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान तालाब के किनारे महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने चना, मटर, फूल, दूध और जल समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर नाग देवता की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने तालाब की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें:पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ मनाई नागपंचमी


