ललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

जौनपुर में महिलाएं हल षष्ठी पर्व पर व्रत रखकर पति और पुत्र की दीर्घायु की कामना करती हैं। व्रति महिलाएं नदी या तालाब किनारे पूजा करती हैं, धार्मिक गीत गाती हैं और विभिन्न सामग्री चढ़ाती हैं। इस व्रत में जोत-बो कर उपजाए गए अन्न का सेवन वर्जित है।

ललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत
ललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत

जौनपुर, संवाददाता। हल षष्ठी पर्व (ललही छठ) पर बुधवार को महिलाओं ने व्रत रखा। भादो मास कृष्णपक्ष की षष्ठी को यह व्रत महिलाएं पति व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना से रखती हैं। व्रतधारी महिलाएं नदी, तालाब या जलाशय के किनारे समूह में बैठकर पूजा कीं। व्रती महिलाएं घर की अन्य महिलाओं व बच्चों के साथ धार्मिक गीत गाते पूजा स्थल पर पहुंचीं। ललही छठ पर कई महिलाएं सुबह तो बहुत सी महिलाओं ने शाम को पूजन किया। व्रत धारण करने वाली महिलाएं समूह में धार्मिक गीत गाते घर से नजदीक किसी मंदिर जहां तालाब या नदी हो वहां पहुंचीं।

नदी या तालाब के किनारे गोबर से लिपाई कर गोठ बनाया गया। जिसमें बेरी, पलाश, गूलर की टहनी और कुश आदि रखकर ललही छठ माता की पूजा की गई। गोठ में ललही छठ से सम्बंधित कथा कही गई। छठ माता को तिन्नी का चावल भैंस के दूध की बनी दही और महुआ, हल्दी से रंगा हुआ वस्त्र तथा सुहाग से सम्बंधित सामग्री चढ़ाई गई। पूजन के बाद फिर महलाएं समूह में धीर्मिक गीत गाते अपने घरों को वापस हुई। शाम को प्रसाद के रूप में तिन्नी का भात और भैंस के दूध से बनी दही ग्रहण कीं। यही फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है। इस व्रत में जोत-बो कर उपजाए गए अन्न का सेवन वर्जित है। ज्योतिष एवं कर्मकांड के विद्वान पं.शीतला प्रसाद मिश्र कुसिंयां ने बताया कि इस व्रत को धारण करने वाली महिला व्रत के दिन जोते हुए खेत में पैर नहीं रखतीं। किसी व्रती महिला का पैर भूल से भी जोते हुए खेत में चला गया तो उसका व्रत खंडित मान लिया जाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsललही छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत