ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहिला ने दूध में बनाई Maggi, रेसिपी देखकर लोग बोले- ये है मैगी का शोषण

महिला ने दूध में बनाई Maggi, रेसिपी देखकर लोग बोले- ये है मैगी का शोषण

आम तौर पर घरों में बच्चों या कई बड़ों को भी 2 मिनट में तैयार हो जाने वाली मैगी बहुत पसंद आती है। वहीं कई लोग इसे अलग तरीके से बनाने के लिए एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। कभी कोई इसमें चीज डालता है,...

महिला ने दूध में बनाई Maggi, रेसिपी देखकर लोग बोले- ये है मैगी का शोषण
तृषा सेनगुप्ता,नई दिल्लीSun, 15 Sep 2019 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

आम तौर पर घरों में बच्चों या कई बड़ों को भी 2 मिनट में तैयार हो जाने वाली मैगी बहुत पसंद आती है। वहीं कई लोग इसे अलग तरीके से बनाने के लिए एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। कभी कोई इसमें चीज डालता है, सब्जियां या बटर और फिर अपने अनुसार तैयार कर लेता है। लेकिन हाल ही में मैगी की रेसिपी का एक ऐसा वीडियो सामने आया कि उसे देखकर किसी को गुस्सा आया तो किसी के हंसी। वहीं कुछ लोगों ने इसे पसंद भी किया। 

दरअसल वीडियो में अजीब यह है कि जो महिला मैगी बनाने के तरीका बता रही है वह मैगी को पानी नहीं बल्कि दूध में पका रही है। और फिर वह उसमें गुलाब की सूखी पंखुड़ियां और केवड़े का एसेंस डाल देती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने इसपर लगातार कमेंट करना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

 

वीडियो पर मजे लेते हुए किसी ने कहा कि मैडम खीर ही बना लेतीं आप। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें एक सामग्री रह गई है वो है जहर। एक यूजर ने महिला की खिल्ली उड़ाते हुए कहा- गांजा फूंकने के बाद मैगी न बनाएं- संजीव कपूर। लोगों के कमेंट में एक मजेदार कमेंट ये भी था जब किसी ने लिखा- गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या बवासीर बना दिए हो। भले ही लोग इसपर इस तरह के कमेंट कर रहे हों लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसे ट्राई करने की बात कर रहे हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें