ट्रेन से गिरकर महिला यात्री घायल

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय। एक महिला यात्री चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह वैशाली एक्सप्रेस में हुई। महिला का एक पांव टूट गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला की पहचान अनीता देवी के रूप में हुई है।

ट्रेन से गिरकर महिला यात्री घायल

बेगूसराय। चलती ट्रेन से बेगूसराय स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर गिरकर एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना वैशाली एक्सप्रेस में बुधवार की सुबह होने की बढ़ाई जा रही है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त महिला यात्री चलती ट्रेन में ही प्लेटफार्म पर कूद गई थी, इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला यात्री का एक पांव भी टूट गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने घायल महिला को उठा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल महिला की पहचान वैशाली जिला के महनार, वार्ड नंबर 12 निवासी रामाशीष महतो की 50 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।