मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला से 40 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

- परिवार को आपराधिक मुकदमें में फंसाने की धमकी से डरी महिला मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला से 40 लाख की ठगी

मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला से 40 लाख की ठगी

सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सुरौली थाना क्षेत्र में मायके में रह रही एक महिला को व्हाट्सएप काल पर परिजनों को आपराधिक मुकदमें में फंसाने के नाम जालसाजों ने धमकाया। डरी-सहमी महिला अपना व परिवार के लोगों का गहना चुराकर 40 लाख रुपये में बेच दिया। साथ ही जालसााजों के खाते में वह रुपया भेज दिया। इसकी भनक लगने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। महिला के पिता ने एसपी से शिकायत की तो मामले की जांच साइबर थाने को सौंप दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।सुरौली थाना क्षेत्र के अगया निवासी किशुन बहादुर गुप्ता की पुत्री गुड़िया की शादी जिले के किसी अन्य थाना क्षेत्र में हुई है।

गुड़िया के पति विदेश रहते हैं। गुड़िया अपने माता-पिता के पास रहकर बच्चों को पढ़ाती लिखती है। पिता किशुन बहादुर गुप्ता ने एसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि अप्रैल माह में गुड़िया के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉल आया और उसके परिजनों को आपराधिक मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बदले ठगों द्वारा रुपए की मांग की गई। गुड़िया ने घर में इसकी जानकारी किसी को नहीं दी और स्वयं के पास मौजूद पैसे को ठगों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड में भेज दिए। उसके बाद ठगों ने और पैसे की मांग की तो उसने अलग अलग तिथियों में अपने व घर में रखे अन्य परिजनों के गहने शहर के तीन सोनारों के यहां बेच दुकानदारों द्वारा ही ठगों के क्यूआर कोड मे पैसे डलवा दिए। परिजन जरूरत पड़ने पर गहने खोजने लगे तो गहने जगह पर नहीं मिले। घबराए परिजनों ने गहनों की खोजबीन शुरू की। पूछताछ में गुड़िया मे स्वयं के साथ हुए ठगी के बारे में परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गए। एक दिन पहले साइबर थाने की पुलिस ने सराफा दुकानदार से भी पूछताछ की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला से 40 लाख की ठगी