दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, पति समेत आठ पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। दीक्षा सिंह की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे कई बार प्रताड़ित किया गया और उसके भाइयों के साथ भी मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, पति समेत आठ पर मुकदमा

इटावा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकालने और समझौते के लिए पहुंचे उसके भाइयों के साथ मारपीट करने पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

शादी और आरोप

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू रामनगर निवासी दीक्षा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 11 दिसंबर 2021 को बलरई थाना क्षेत्र के नगला रामसुंदर निवासी शिव आनंद सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति शिव आनंद, ससुर देवेंद्र सिंह, जेठ शक्ति आनंद, जेठानी शालिनी चौहान और ननद जानवी चौहान अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे।

प्रताड़ना और मारपीट

विरोध करने पर मारपीट कर जेवरात और अन्य सामान छीन लिया और घर से निकाल दिया। सात जून को ससुराल पक्ष ने बातचीत के बहाने उन्हें पंजाबी कॉलोनी बुलाया। वहां भाई प्रवीन भदौरिया और नवीन भदौरिया के साथ पहुंचने पर पति, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद जानवी, ननदोई राणा सिंह चौहान, शेखर चौहान और मंजूसा चौहान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे दोनों भाई घायल हो गए।

पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई किरन पाल नागर को सौंपी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला ने किस आरोप में मुकदमा दर्ज कराया?
महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें