वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री से छिनतई के मामले में जुटी रेल पुलिस

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

समस्तीपुर से गाजियाबाद जाने के दौरान वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला से सोने की चेन और पेंडेंट छीन लिया गया। घटना में कई युवक शामिल थे, जिन्होंने कृत्रिम भीड़ बनाकर महिला को रोककर यह चोरी की। पीड़ित महिला ने गाजियाबाद में जीरो एफआईआर दर्ज करायी, और रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री से छिनतई के मामले में जुटी रेल पुलिस

समस्तीपुर। समस्तीपुर से गाजियाबाद जाने के दौरान वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से सोने की चेन व पेंडेट छीन लेने के मामले में राजकीय रेल थाने में सरगर्मी तेज हो गयी है। इस मामले में पीड़ित ने गाजियाबाद रेल थाने में मामले की जीरो एफआइआर दर्ज करायी है। इस बाबत समस्तीपुर जीआरपी इंचार्ज बीरबल कुमार राय ने बताया कि अभी जीरो एफआईआर समस्तीपुर नहीं पहुंचा है। फिर भी घटना संज्ञान में आते ही पीड़ित से संपर्क कर घटना के बाबत जानकारी ली गयी है। उनसे प्राप्त जानकारी के आधार पर रेल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। रेल पुलिस प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है।

घटना के बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस के एसी सेकंड कोच में चढ़ने के दौरान कृत्रिम भीड़ बना कर कई युवक कोच में चढ़ गये। और महिला यात्री को बाथरूम के पास रोक कर गले से सोने की चेन व पेंडेंट झपट कर चलते बने। इस मामले में महिला यात्री ने गाजियाबाद रेल थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री से छिनतई के मामले में जुटी रेल पुलिस