उधारी के रुपये लेने गई महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंका, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

गांव कादरगंज में मीना देवी की हत्या उसके उधारी के पैसे लेने के दौरान हो गई। आरोपियों ने उसका शव गंगा में फेंका। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर कार्रवाई की मांग की। साधु की हत्या भी मीना के हत्यारोपियों पर आरोपित की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधारी के रुपये लेने गई महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंका, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

उ थाना सिकंदरपुर वैश्य इलाके के गांव कादरगंज पुख्ता से अपने उधारी के रुपये लेने के लिए दूसरे समुदाय के लोगों के पास गई महिला की हत्या कर शव कादरगंज के समीप गंगा में फेंक दिया। महिला पिछले एक महीने सात दिनों से लापता थी। मंगलवार को परिजनों की ओर से दबाब बनाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गंगा से शव को बरामद कर लिया। घटना के बाद महिला के परिजनों और ग्रामीण भड़क उठे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने कादरगंज पर मैनपुरी-बदायूं हाइवे मार्ग को जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक कई बार रुक रुक कर लगे जाम से वाहनों को आने जाने में दिक्कतें हुईं। डायवर्जन कर वाहनों को निकाला गया। रोड पर ग्रामीणों के जाम लगाने के कारण पुलिस को महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने भेजने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है।

महिला की हत्या का कारण

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव कादरगंज पुख्ता निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. नत्थू सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसकी मीना देवी के गांव के ही सद्दाम से अपने उधारी के रुपये लेने गई थी, रुपयों को लेकर मां मीना देवी से सद्दाम पहले भी विवाद कर चुका था। पुत्र ने बताया कि उसकी मां मीना को 6 जून को सद्दाम ने फोन कर रुपये वापस देने के लिए बुलाया था, तभी उसके साथी शोएब पुत्र सगीर खां, अफताब पुत्र जमील, सादाब पुत्र सव्वन अली निवासी कादरगंज पुल ने मिलकर अपहरण कर लिया हत्या कर दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर मीना देवी के शव को गंगा किनारे से बरामद कर लिया।

ग्रामीणों का आक्रोश

जैसे ही उसकी जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वह परिजनों के साथ कादरगंज पुल पर आ गए। मीना की हत्या की सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए और आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सीओ अमित कुमार व कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह आसपास के थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर शव को हटाया गया। वहीं ग्रामीणों ने रुक रुक कर जाम लगाया। रोड पर जाम सुबह से जाम लगा दिय। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर डीएम और एसपी मौके पर आकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोपहर बाद डीएम और एसपी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाया तब कहीं जाकर ग्रामीए सड़क से हटने को तैयार हुए।

साधु की हत्या का मामला

महिला हत्याकांड को देखने पर साधु को जलाकर कर मारा! कादरगंज पुल के पास एक साधु की झोंपड़ी में आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। मीना सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि साधु की हत्या भी मीना सिंह के हत्यारोपियों ने ही की है। बता दें कि परिजनों का आरोप है कि मीना सिंह की हत्या करते वक्त साधु ने देख लिया था, वो कहीं गवाही न दे दे इसलिए झोंपड़ी में आग लगाकर साधु हत्या कर चश्मदीद गवाह को ही हटा दिया।

साधु की हत्या के संदर्भ में परिवार की स्थिति

महिला के पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह समेत परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या करते वक्त साधु भाय सिंह ने देखा लिया। इससे आरोपियों को महिला की हत्या के मामले मे फंसने कर डर था। फंसने से बचने के लिए आरोपियों ने साधु की गला दबा कर हत्या करते हुए उसकी झोंपड़ी में आग लगा दी। झोंपड़ी में आग लगने पर सुबह सभी लोगों को पता चला तो सभी कादरगंज घाट पर पहुंच गए और आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, लोगों ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो दोबारा आंदोलन होगा।

पोस्टमार्टम और जांच

दूसरी ओर साधू भय सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए आए उसके भाई कल्लू ने बताया कि, उन्हें मंगलवार की सुबह सूचना मिली थी कि उनके भाई की झोपड़ी में जलाकर हत्या कर दी है। परिजन कादरगंज के पास झोपड़ी स्थल पर पहुंचे, जहां देखा तो भाय सिंह जला हुआ था, गमछा उसके गले में बंधा हुआ था। कल्लू ने बताया कि महिला की हत्या को देखने जैसी बात हमें मौके पर किसी ने नहीं बताई। मगर सवाल है कि उसके भाई की हत्या फिर क्यों की गई। उसका तो वहां आसपास किसी से कोई विवाद भी नहीं था।

पुलिस की जांच प्रक्रिया

एक गुमशुदा महिला का शव गंगा में आरोपी की निशानदेही पर मिल है। संयोग से कादरगंज के पास ही झोंपड़ी डालकर साधु रह रहा था, सुबह के समय किसी तरह से आग लग गई, जिसमें साधु का जला हुआ शव मिला है। साधु के गले में उसका गमछा मिला है, जिससे कुछ जला हुआ है, पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट से आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। महिला की हत्या से साधु की हत्या का ममाला जोड़कर देखा जाना अभी जल्दबाजी होगी। गहनता से जांच की जा रही है। ओपी सिंह, एसपी

साधु की पारिवारिक स्थिति

नोएडा में परिवार, साधु था चार बेटियां, एक बेटे का पिता साधु भाय सिंह अपने परिवार में बीच का पुत्र था। उसके बड़े भाई कल्लू ने बताया कि हम दो भाई गांव में खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि बीच का भाई भाय सिंह विगत 15 साल से साधु हो गया था। साधु बनकर वह कई जगह रहा था। करीब दो साल से झोंपड़ी डालकर कादरगंज के पास रहने लगा था। बड़े भाई ने बताया कि भाय सिंह साधु हो गए तो उसकी पत्नी गीता देवी अपने पांच बच्चों जिनमें चार बेटियां रिंकी, सुरभि, कोमल, सोना और बेटे लवकुश के साथ नोएडा में रहने चली गईं। परिवार के सदस्य नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करके रह रहे हैं। गांव में भाय सिंह के नाम दो बीघा जमीन भी है।

पुलिस की रणनीति

पुलिस ने फैलाया मुखबिरों का जाल कदरगंज पुख्ता की रहने महिला की हत्या कादरगंज पुल के समीप क्षेत्र में होने और महिला के हत्यारोपियों पर ही साधु की हत्या की आशंका जताने के बाद पुलिस ने जांच बढ़ाई है। पुलिस ने मुखबिरों का तंत्र सक्रिय किया है। सर्विलांस और एसओजी टीम को सक्रिय किया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अलग अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं एकत्र कर गहनता से जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस कार्यवाही में बाधा

महिला के शव को निकालने में रोड जाम बना रहा बाधा महिला का शव सुबह के समय ही बरामद कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कासगंज लाने की तैयारी में जुट गई। जब तक पुलिस शव को उठवाती, तब तक कादरगंज रोड पर आक्रोशित ग्रामीण एकत्र होकर जाम लगाने लग गए। धीरे-धीरे आसपास के ग्रामीण और राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक संगठनों के लोग भी जाम स्थल पर पहुंच गए। जब-जब जाम खुलने की स्थिति बनती और पुलिस शव को लाने की कोशिश करती तभी माहौल फिर से गर्मा जाता। जाम फिर से लगता। ऐसे में पुलिस के लिए शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाना चुनौती बन गया।

उधर इलाका पुलिस महिला के शव मिलने के बारे में लगातार गोपनीयता बरतती रही। यहां तक कि मौके पर से पुलिस और प्रशासनिक कर्मी भी शव मिलने के मामले में साफ-साफ बताने से बचते रहे। तमाम कोशिश के बाद जाम खुला तब कहीं जाकर शाम को शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।