ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
खानपुर में शुक्रवार शाम को गोरयाडीह बाबा मंदिर के पास ट्रैन के चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सुहेलदेव एक्सप्रेस से टकराने के बाद महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का कार्य कर रही है और पहचान कराने का प्रयास जारी है।

खानपुर। थाना क्षेत्र के फरीदहा हाल्ट से करीब 300 मीटर दूर गोरयाडीह बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी है। महिला के सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक से महिला के शव को हटवाया गया।
महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।


