ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगुस्से में एक घोड़े ने एक महिला को काटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

गुस्से में एक घोड़े ने एक महिला को काटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

मॉर्निंग वॉक में निकली वृद्ध महिला की मौत घोड़े के काटने से रविवार की देर शाम हो गई। पुरानी गुदरी पटेल नगर की विद्या देवी (65) को सुबह करीब छह बजे शहीद पार्क के सामने मेन रोड पर आवारा घूम रहे एक घोड़े...

गुस्से में एक घोड़े ने एक महिला को काटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि,बेतिया(प.च.)।Mon, 19 Nov 2018 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मॉर्निंग वॉक में निकली वृद्ध महिला की मौत घोड़े के काटने से रविवार की देर शाम हो गई। पुरानी गुदरी पटेल नगर की विद्या देवी (65) को सुबह करीब छह बजे शहीद पार्क के सामने मेन रोड पर आवारा घूम रहे एक घोड़े ने बुरी तरह काट लिया था। महिला के पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि उनकी मां के दोनों हाथ व कई अन्य जगहों को घोड़े ने काट कर जख्मी कर दिया था। जिससे उनके  हाथ की हड्डी तक निकल आई थी। जानकारी मिलने पर उनलोगों ने मां को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि हादसे के समय मां मॉर्निंग वॉक में रोज की तरह दुर्गाबाग जा रही थी। वे आईसीयू में करीब दस घंटे तक मौत से लड़ती रहीं। हालांकि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके पिता पुलिस के जवान थे। मां को मिलने वाली पेंशन से परिवार का भरण-पोषण हो रहा था। उनकी अकाल मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है। सोमवार को मां का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

शहीद पार्क के समीप चाय की दुकान चलाने वाले व घटना के प्रत्यक्षदर्शी रंजीत पटेल व समाजसेवी नवेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि कम से कम चार अन्य राहगीरों को उसी घाड़े ने काटा है। घोड़े अमूमन इस तरह की हरकत नहीं करते हैं। उसके पागल होने की आशंका है।

इधर, एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने बताया कि अपने तरह की अजीब घटना चिन्ता बढ़ाने वाली है। उन्होंने नगर पुलिस के साथ नप प्रशासन को घाड़े को पकड़वाने के निर्देश दिया है। जल्दी ही उसको पकड़वा लिया जाएगा। मामले में सदर अंचल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें