महिला ने दो बच्चों संग लगायी गंगा में छलांग,लोगों ने बचाया

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज के नमामि गंगा घाट पर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले बच्चों को पानी में फेंका और फिर खुद कूद गई। तैराकों ने उनकी जान बचाने के लिए प्रयास किए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला ने दो बच्चों संग लगायी गंगा में छलांग,लोगों ने बचाया

साहिबगंज। शहर के नमामि गंगा घाट पर शुक्रवार की शाम को एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पहले महिला ने दोनों बच्चों को पानी में फेंका। उसके बाद खुद भी गंगा में छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोगों ने यह नजारा देख अचंभित हो गए।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी

कुछ ही देर में वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद स्थानीय तैराकों ने जान जोखिम में डालते हुए महिला की जान बचाने के लिए गंगा नदी के पानी में कूद गए। बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण पानी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन जैसे ही महिला का बड़ा पुत्र पानी के नीचे गिरने का बाद ऊपर आया। वैसे ही तैराकों ने उसे पकड़ लिया।

महिला और बच्चों को बचाया गया

इसके बाद महिला व उसके दूसरे पुत्र को कुछ ही देर में पकड़ कर पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला ने किसी बात पर नाराज होकर गुस्से में आकर आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठायी। इस मामले में गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला से पूछताछ किया और फिर समझा कर घर वापस भेज दिया गया है।

सामान्य प्रश्न

✦महिला ने गंगा में छलांग क्यों लगाई?−
महिला ने किसी बात पर नाराज होकर गुस्से में आकर आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला ने दो बच्चों संग लगायी गंगा में छलांग,लोगों ने बचाया