गोगरी: दो पक्षो के बीच मारपीट में एक महिला घायल, भर्ती

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

गोगरी: दो पक्षो के बीच मारपीट में एक महिला घायल, भर्ती गोगरी: दो पक्षो के बीच मारपीट में एक महिला घायल, भर्ती

गोगरी: दो पक्षो के बीच मारपीट में एक महिला घायल, भर्ती

गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी मलिया गांव में सोमवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट में एक महिला घायल हो गई। जिसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।घायल महिला की पहचान मजलूम खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगो ने महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में मजलूम खातून का इलाज जारी था। परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया था।

घायल महिला ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने और फिर आवेदन देने को कहा। इधर गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला का आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।