बंदर भगाते समय महिला गिरी, घायल
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
मुनस्यारी में 32 वर्षीय गीता देवी बंदरों को भगाने के दौरान गिरी और घायल हो गईं। खेतों में बंदरों को भगाते समय महिला का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। परिजन ने उन्हें मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संतोष, पिथौरागढ़। मुनस्यारी में बंदर भगाते समय गिरने से एक महिला घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार दिन में 32 वर्षीय गीता देवी अपने खेतों में आए बंदरों को भगा रही थी। इस दौरान अचानक महिला का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई। घटना के बाद परिजन महिला को मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. शाहरूख ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। बताया महिला के सिर में चोट आई है।


