महिला को पीटकर किया घायल, नाक-मुंह से निकला खून

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति और देवर पर लगातार मारपीट का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात को दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। महिला के नाक और मुंह से खून निकलने लगा। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।

महिला को पीटकर किया घायल, नाक-मुंह से निकला खून

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन निवासी महिला ने पति और देवर पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात दोनों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट में उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुमन के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2013 में महेंद्र निषाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और देवर जितेंद्र निषाद मिलकर उसके साथ मारपीट करते हैं। देवर कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका है।

महिला का आरोप है कि जितेंद्र पहले भी पांच-छह बार मारपीट कर उसे घायल कर चुका है। इससे परेशान होकर वह कई बार मायके चली जाती थी। कुछ दिन पहले पति उसे मायके से विदा कराकर घर लाया था। आरोप है कि शुक्रवार रात पति और देवर ने फिर उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला को पीटकर किया घायल, नाक-मुंह से निकला खून