गंगा स्नान के दौरान महिला लापता, दो अज्ञात पर अपहरण का आरोप

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आई महिला सरिता लापता हो गई हैं। उनके पति ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर दो अज्ञात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। घटना 27 अगस्त की है जब परिवार गंगा स्नान कर रहा था, और सरिता परिवार से बिछड़ गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

गंगा स्नान के दौरान महिला लापता, दो अज्ञात पर अपहरण का आरोप

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए परिवार के साथ आई एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर दो अज्ञात लोगों पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राजेश कुमार शर्मा पुत्र प्यारेलाल निवासी गाजियाबाद ने शिकायत पत्र में बताया कि 27 अगस्त को अपनी पत्नी सरिता, भाई रमेश चंद्र, भाभी रेखा देवी और भतीजे मोनू शर्मा के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। सुबह के समय सभी महिला घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सरिता परिवार से बिछड़ गई।

पत्नी के परिजनों को गाजियाबाद से बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के मुताबिक कंट्रोल रूम पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो अज्ञात आरोपी महिला का हाथ पकड़ कर महिला घाट की सीढ़ियों से लेकर जाते दिखाई दिए। इसके बाद महिला को स्कूटी पर बीच में बैठाकर ले जाने की बात सामने आई।शिकायत में राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है और उसे सही गलत की समझ नहीं है। राजेश का आरोप है कि पत्नी सरिता का अपहरण किया गया है। वहीं एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा स्नान के दौरान महिला लापता, दो अज्ञात पर अपहरण का आरोप