चलती ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर गूंजी किलकारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

अररिया के टिमरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की है महिला समय पर मिली चिकित्सीय सहायता,

चलती ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर गूंजी किलकारी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला के लिए शुक्रवार को आरपीएफ की महिला जवान मददगार बनी। अकेली सफर कर रही महिला को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर समय रहते चिकित्सकीय मदद मिली। मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में महिला आरक्षी ने प्रसव में सहयोग किया। अररिया के टिमरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सूरज कुमार की पत्नी नैना कुमारी ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वरीय अधिकारियों को समस्तीपुर से सूचना मिली कि 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है।

उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है। सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर आरपीएफ सक्रिय हो गई। ट्रेन के दोपहर 3.40 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचते ही महिला आरक्षी सुमन मीणा ने ट्रेन को अटेंड किया। मौके पर रेलवे के डॉक्टर शालिग्राम चौधरी और मेडिकल स्टाफ भी पहुंच गए। महिला आरक्षी ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के सहयोग से प्रसव में सहायता की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलती ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर गूंजी किलकारी