प्रयागराज जंक्शन पर महिला ने बेटी को दिया जन्म
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक महिला ने रेलवे की टीम की मदद से बेटी को जन्म दिया। आरपीएफ दरोगा कार्तिक मिश्रा और उषा मौर्य ने उसकी सहायता की। जन्म के बाद मां-बेटी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन महिला ने अपने घर का पता नहीं बताया।

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार को एक महिला ने रेलवे की टीम की मदद से बेटी को जन्म दिया। मां-बेटी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके घर वालों से संपर्क अभी नहीं हुआ है। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ दरोगा कार्तिक मिश्रा एवं उषा मौर्य ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक महिला पहुंची और वह प्रसव पीढ़ा से चीख उठी। आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल महिला की सहायता की। महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। थोड़ी देर में डॉ. नूपुर पांडेय पहुंचीं और प्राथमिक उपचार किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बसंती बताया।
उसने अपने घर का पता नहीं बताया।


