महिला की आईडी हैक कर वायरल किए फोटो, केस दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादकटघर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि किसी ने उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर लिए और उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने जांच शुरू की है।

कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी बनी हुई है। आरोप लगाया कि उसके फोन से किसी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली। आरोपी ने उससे फोटो उठाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


