पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

चौरीचौरा पुलिस ने बांसगांव क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने बांसगांव क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के टियर गांव निवासी पिंकी मौर्या ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मिजर्वा सरदार गांव निवासी सूरज मौर्य से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सूरज मौर्य, ससुर माधव और सास शीला देवी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

पीड़िता का आरोप है कि 28 जुलाई को तीनों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह मायके पहुंची और बाद में चौरीचौरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौरीचौरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज