दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

मल्लावां, संवाददाता। एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने और सामान छीनने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार ससुराली

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

मल्लावां। एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने और सामान छीनने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला भगवंत नगर निवासी प्रीति सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2021 को लखनऊ के एकता नगर बालागंज निवासी रणविजय प्रताप सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। प्रीति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रणविजय सिंह, जेठ अश्वनी प्रताप सिंह, ससुर नरेंद्र प्रताप सिंह और जेठानी रंजना सिंह अतिरिक्त दहेज में एक बीघा खेत और दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई, जहां उसके पुत्र का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में हुआ। बच्चा अब करीब चार वर्ष का है। तहरीर के अनुसार, मायके वालों के प्रयास से जेठ और मौसेरी सास उसे दोबारा ससुराल ले गए, लेकिन कुछ समय बाद फिर दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े, जेवर व मोबाइल छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति रणविजय प्रताप सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह और रंजना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला