पति और पुत्र पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप
कोतवाली क्षेत्र की माया देवी ने पति और पुत्र के खिलाफ मारपीट और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 18 जुलाई को पति और पुत्र ने पीड़िता, उसकी पुत्री और धेवता के साथ मारपीट की और सामान चुराने के बाद पीड़िता को धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने पीड़िता, उसकी पुत्री और धेवता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी घर का सामान 3-4 बैग में भरकर ले गए।
पुलिस कार्रवाई
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला न्यू राजीव विहार निवासी माया देवी ने एसपी को प्रार्थना दिया है। जिसमें जिसमें बताया गया कि उसका पति पीतम सिंह आए दिन पीड़िता और उसकी पुत्री प्रीति व बेटी प्रीति के पुत्र रुद्राक्ष के साथ आए दिन गाली गलौंच व मारपीट करता है। 18 जुलाई को दोपहर को जब वह घर पर थे तो पति और पुत्र बाहर से आए और पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर पुत्री और धेवता मौके पर आए तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में तीनों के गंभीर चोट आई है।
पुलिस की निष्क्रियता
पीड़िता ने पुलिस को फोन किया तो दो पुलिस कर्मी आए जो मामले की जानकारी कर चले गए। पति और पुत्र सब सामान 3-4 बैगों में भरकर ले गए। पीड़िता इसकी शिकायत दर्ज कराने महिला थाने में गई तो वहां से कोतवाली हापुड़ नगर भेज दिया। जहां पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। कोतवाली से उन्हें जदीद पुलिस चौकी पर भेज दिया। लेकिन उसकी पुलिस चौकी पर कोई मदद नहीं की। पति अपने लोगों से फोन पर शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर वह काफी भयभीत हैं।
जांच प्रक्रिया
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
------------------


