महिला से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
मानिकपुर के एक गांव की महिला ने 10 दिसम्बर 2025 को अपने घर में दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद गंभीर घायल होने की शिकायत की। पति की अनुपस्थिति में आरोपी राम स्वरुप ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की, लेकिन न्यायालय के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मानिकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। उसका पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। 10 दिसम्बर 2025 को सुबह 9:30 बजे वह घर में अकेली थी। तभी राम स्वरुप उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से मारा जिससे वह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राम स्वरुप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


