मोटर में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

शोहरतगढ़ के औदही कलां पंचायत में शुक्रवार को पानी के मोटर पंप में करंट लगने से 49 वर्षीय गुड़िया देवी की मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने जानकारी मिलने पर शव का अंतिम संस्कार बानगंगा नदी के किनारे किया। मृतका का पति 8 वर्ष पूर्व चल बसा था और परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है।

मोटर में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत औदही कलां में शुक्रवार को पानी के मोटर पम्प में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कलां की रहने वाली गुड़िया देवी (49) पत्नी स्व.छेदी शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे नहाने जाते समय नल में लगे पानी के मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर ढेबरुआ एक निजी डॉक्टर के पास ले गए।

जहां उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के मांग व सहमति पर उन्हें सौंप दिया।परिजनों ने बानगंगा नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पति की मौत लगभग आठ वर्ष पहले हो चुकी है। मृतका के दो पुत्र पशुपति व गोलू हैं। पशुपति विवाहित है। ग़रीब परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। घटना से पूरा परिवार शोक में डूबे गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।