इलाज को ले जाते समय महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

शिकोहाबाद से आगरा इलाज के लिए जाते समय एक महिला, मुन्नी देवी, की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह एक साल से शिकोहाबाद में रह रही थी और रविवार को अचानक बीमार हो गई थी।

इलाज को ले जाते समय महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

शिकोहाबाद से आगरा इलाज के लिए ले जाते समय एक महिला की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर चले गए। मुन्नी देवी पत्नी नैनसिंह निवासी लाखी जिला चमोली उत्तराखंड विगत एक साल से अपने रिश्तेदार के यहां मेला बाग में रह रही थी। रविवार को अचानक से महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर आगरा जा रहे थे इस दौरान हाईवे पर महिला की तबीयत ज्यादा गंभीर हो गई। यह देख परिजन उन्हें वापस लेकर अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह एक साल से शिकोहाबाद में रह रही थी। आज तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsइलाज को ले जाते समय महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत