विषैले जंतु के डंसने से महिला की मौत
नौहट्टा के सियालदह गांव में एक 26 वर्षीय महिला अनुपा देवी की मृत्यु विषैले जंतु के डंसने से हुई। वह अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए हॉर्लिक्स का डिब्बा उतार रही थी, तभी उसे डंक लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन सासाराम जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।

नौहट्टा। थाना क्षेत्र के सियालदह गांव में गुरुवार की शाम विषैले जंतु के डंसने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राकेश पटेल की पत्नी अनुपा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनुपा देवी अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए अलमारी के ऊपर रखा हॉर्लिक्स का डिब्बा उतार रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे डंस लिया। परिजन व ग्रामीण उसे तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया। सासाराम ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

