जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र के सकरी स्थित एक निजी अस्पताल में एक विवाहिता, शांति देवी, की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिवार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत

संजय लाला,दरभंगा। मनीगाछी थाना क्षेत्र के सकरी स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गईं। उसकी मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। इसकी जांच के लिए पुलिस ने शव का डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया।मृतका की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के जलेगर गांव निवासी राजाराम यादव की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई सच्चिदानंद यादव व बलराम कुमार के बयान पर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की। परिजनों ने बताया कि शांति देवी के दो पुत्र और एक पुत्री है। बच्चों की पढ़ाई के लिए दरभंगा शहर के एक मोहल्ले में पति-पत्नी रहते थे।

तीन दिनों पहले अचानक बच्चों के साथ दंपती गांव पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद शांति देवी की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए सकरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।