बिजनौर: प्रसव के लिए लाई गई गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
चांदपुर के एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। सीएचसी स्याऊ में चिकित्सकों ने महिला और उसके शिशु को मृत घोषित किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
चांदपुर। चांदपुर के बाईपास रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए लाई गई महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को सीएचसी स्याऊ लेकर आए तो चिकित्सको ने महिला व उसके पेट में पल रहे बच्चों को भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नर्सिंग होम पर हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतका के जेठ महिला के शव को गोद में उठाकर थाने लाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मोहल्ला मुफ्ती सराय जमाईपुरा निवासी जुनैद की पत्नी इरम को प्रसव के दौरान पीड़ा हुए। महिला को परिजन चांदपुर के बाईपास स्थित एक अस्पताल में महिला को लेकर आ गए।
चिकित्सको ने हालात गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया था। उसी दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को सीएचसी स्याऊ लेकर आए जहा चिकित्सको ने महिला व उसके पेट पल रहे नवजात शिशु को भी मृत घोषित कर महिला के परिजन व मायके वालो ने अस्पताल में जाकर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझकर मामला शांत किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


